संस्था के मुख्य उद्देश्य
समाज सेवा, जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता हेतु स्वीकृत 22 धाराएँ।
भारतीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (भामबविस)
संस्था का ज्ञापन-पत्र
पंजीकृत कार्यालय: प्रेम कॉलोनी, नरेला, दिल्ली – 110040
कार्यक्षेत्र: समस्त भारत
अनुच्छेद 4: उद्देश्य एवं लक्ष्य
संस्था की चल एवं अचल संपत्ति का विनियमन
संस्था की चल व अचल संपत्ति से प्राप्त सारी आय संस्था के नियमों में उल्लेखित उद्देश्यों तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूर्णतः प्रयोग की जाएगी तथा लगाई जाएगी।
इसका कोई भी भाग संस्था के वर्तमान या निवर्तमान सदस्यों अथवा अन्य सदस्यों के माध्यम से दावा करने वाले किसी एक या अधिक व्यक्तियों को भुगतान नहीं किया जाएगा। संस्था की आय को संस्था के कार्यों में ही लगाया जाएगा।
संस्था की आय का कोई भी भाग किसी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कर्ज अथवा उधार नहीं दिया जाएगा। संस्था के किसी कर्मचारी को उचित वेतन या पारितोषिक दिया जा सकता है, किन्तु संस्था की राशि या संपत्ति का कोई भी भाग बोनस या डिविडेंड के रूप में वितरित नहीं किया जाएगा।